Connect with us

गोरखपुर

अंतरराज्यीय असलहा तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार, दो पिस्टल बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक अतिरिक्त मैगजीन बरामद की है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गैंग के साथ तस्करी करने का आरोप

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुलायम निषाद उर्फ नितेश, शैलेन्द्र निषाद, वीरू साहनी उर्फ गौरव और चन्दन जायसवाल उर्फ लकी के रूप में हुई है। आरोप है कि ये अपने गिरोह के साथ मिलकर अवैध असलहों की तस्करी करते थे। इस मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज है।

Loading...

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं आरोपी

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े पांच अन्य आरोपियों को 15 सितंबर 2025 को चार पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। वहीं, 26 सितंबर 2026 को एक अन्य आरोपी को भी एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और अवैध हथियारों की आपूर्ति से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी

पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य आपराधिक धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में की गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page