चन्दौली
विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने बांटे निःशुल्क मिनी किट बीज
चकिया ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम, किसानों को उन्नत खेती के लिए किया जागरूक
चकिया, चंदौली। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय किसानों को निःशुल्क मिनी किट बीज वितरित किए गए। विधायक कैलाश आचार्य और ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और पात्र किसानों को बीज किट प्रदान किए।
उन्नत बीजों से बढ़ेगा उत्पादन
विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें उन्नत बीज और आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ना जरूरी है। निःशुल्क बीज वितरण से छोटे और सीमांत किसानों को लाभ मिलने की बात कही।
वैज्ञानिक तरीके से खेती की अपील
ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ यादव ने किसानों से योजना का लाभ उठाने और वैज्ञानिक विधि से खेती करने की अपील की। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर किसानों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कृषि तकनीक की दी जानकारी
बीडीओ अनिल राय ने किसानों को योजना और कृषि विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दी। एडीओ अजीत सिंह ने बीजों की बुआई, रखरखाव और जैविक उर्वरकों के प्रयोग से संबंधित तकनीकी जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान और ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों से समय पर बुआई करने और कृषि सलाहकारों के संपर्क में रहने की अपील की।
