Connect with us

मिर्ज़ापुर

किसान इंटर कॉलेज प्रबंध समिति चुनाव पर उठे सवाल

Published

on

Loading...
Loading...

वोटर लिस्ट, सदस्यों की वैधता और समिति के नवीनीकरण को लेकर उठे प्रश्न; चुनाव प्रक्रिया की जांच की मांग

राजगढ़ (मीरजापुर)। किसान इंटर कॉलेज राजगढ़ की प्रबंध समिति का चुनाव नजदीक आते ही चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वर्तमान प्रबंधन पर पूर्व में वित्तीय अनियमितता और भूमि पर कब्जे समेत कई गंभीर आरोप लगाए जाते रहे हैं। संबंधित मामलों में कानूनी कार्रवाई की बात भी सामने आती रही है।

इसी बीच प्रबंधक की ओर से चुनाव की तारीख घोषित किए जाने के बाद प्रबंध समिति की वैधता और वोटर लिस्ट को लेकर नए सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि जिन सदस्यों के आधार पर चुनाव कराया जाना प्रस्तावित है, उनकी सदस्यता पंजीकृत नहीं है। साथ ही प्रबंध समिति का निर्धारित नवीनीकरण भी नहीं कराया गया है।

मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि वोटर लिस्ट और प्रबंध समिति की वैधता को लेकर ही आपत्तियां हैं, तो चुनाव किस आधार पर कराया जाएगा। आरोप यह भी है कि जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से इन बिंदुओं की पूरी जांच किए बिना ही चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई।

अब देखना यह है कि निर्धारित तारीख पर चुनाव कराया जाता है या उससे पहले वोटर लिस्ट, सदस्यों की वैधता और प्रबंध समिति के नवीनीकरण से जुड़े अभिलेखों की जांच कराई जाती है। फिलहाल चुनाव से पहले उठे ये सवाल प्रबंध समिति और शिक्षा विभाग दोनों के लिए जांच का विषय बने हुए हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page