Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

प्रमुख मार्गों, चौराहों और बॉर्डर क्षेत्रों में बैरियर लगाकर वाहनों की जांच, संदिग्धों से पूछताछ

गाजीपुर। अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को गाजीपुर पुलिस ने जनपदभर में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने प्रमुख मार्गों, चौराहों, संवेदनशील स्थानों और बॉर्डर क्षेत्रों में बैरियर लगाकर वाहनों की सघन जांच की।

अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की भी गहनता से जांच की गई। पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग, दोपहिया वाहनों पर ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी।

Advertisement

इसके अलावा वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्रों की भी जांच की गई। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई तथा उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया।

पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय वैध दस्तावेज साथ रखने और सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देने की अपील की। पुलिस के अनुसार अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page