Connect with us

भदोही

अटल चौराहे पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्या

Published

on

Loading...
Loading...

सुरियावां पुलिस ने चलाया अभियान, सड़क और पटरी पर सामान रखने वाले दुकानदारों को दी हिदायत

सुरियावां (भदोही)। अटल चौराहे पर बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए सुरियावां थाना पुलिस ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। थाना प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़क और पटरी पर सामान रखकर आवागमन बाधित करने वाले दुकानदारों को हिदायत दी।

पुलिस टीम ने दुकानदारों को सड़क और पटरी पर फैला सामान तत्काल हटाने के निर्देश दिए। पुलिस ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण होने से वाहनों के आवागमन में बाधा आती है और चौराहे पर जाम की स्थिति बनती है। दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

अटल चौराहा सुरियावां का प्रमुख आवागमन केंद्र है। यहां से जौनपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी और प्रयागराज की ओर आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन होता है। दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाने और वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से यातायात प्रभावित होता है। भीड़ के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़क और पटरी को अतिक्रमण मुक्त रखना जरूरी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page