Connect with us

चन्दौली

आधार में मोबाइल नंबर जोड़ने के नाम पर 120 रुपये लेने का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

नौगढ़। डाकघर नौगढ़ में आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि लिए जाने का मामला सामने आया है। आधार संबंधी कार्य में लगे ऑपरेटर पर आवेदकों से कथित तौर पर 120 रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने के बावजूद उन्हें भुगतान की रसीद भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

बोदलपुर गांव निवासी लीलावती पत्नी रामसेवक ने आरोप लगाया कि डाकघर में आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए उनसे 120 रुपये लिए गए। वहीं बाघी गांव निवासी राम अवध ने भी मोबाइल नंबर जोड़ने के एवज में 120 रुपये लिए जाने का आरोप लगाया है।

आवेदकों का कहना है कि आधार संबंधी कार्य के लिए धनराशि लेने के बाद उन्हें किसी प्रकार की रसीद नहीं दी जा रही है। इससे शुल्क को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरि ने बताया कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए 75 रुपये शुल्क लिए जाने का प्रावधान है। इसके बावजूद आवेदकों से 120 रुपये लिया जाना जांच का विषय है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

आवेदकों ने डाक विभाग के उच्चाधिकारियों से आधार सेवा के लिए निर्धारित शुल्क का बोर्ड लगाकर उसे सार्वजनिक करने तथा प्रत्येक आवेदक को भुगतान की रसीद उपलब्ध कराने की मांग की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page