Connect with us

चन्दौली

सेवा संकल्प टी-20 ट्रॉफी आयोजन समिति में रोशन द्विवेदी उपाध्यक्ष

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे ‘सेवा संकल्प महाअभियान’ के तहत 9, 10 और 11 अक्टूबर को वाराणसी के सिगरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘सेवा संकल्प टी-20 ट्रॉफी’ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

छह राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा

एसोसिएशन सचिव डॉ. संजय चौरसिया के अनुसार, तीन दिवसीय प्रतियोगिता में छह राज्यों की छह दिव्यांग क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें करीब 96 दिव्यांग खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के आवास, भोजन, आवागमन और खेल मैदान सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में आवश्यक तैयारियां पूरी की गईं।

भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के साथ समन्वय

बैठक में उत्तर प्रदेश दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा और ऑल इंडिया दिव्यांग प्रकोष्ठ के महासचिव डॉ. संजय चौरसिया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ और ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।

रोशन द्विवेदी बने उपाध्यक्ष

आयोजन समिति में रोशन द्विवेदी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ गौतम जायसवाल और मदन मोहन वर्मा भी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सिद्धार्थ सिंह को अध्यक्ष, अखिलेश यादव को महासचिव, प्रांजल अग्रहरी को सचिव और वीरभद्र सिंह को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना, उन्हें बेहतर अवसर और राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना तथा समाज में समावेशी खेल भावना और समान अवसर का संदेश देना है। बैठक में अनूप जायसवाल, अजीत रावत, विद्यासागर, प्रतिभा सिंह, केएन पांडे, केएल, विजय यादव और प्रांजल अग्रहरि सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page