Connect with us

बलिया

अदालत के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

घर में घुसकर मारपीट और बेटे का पैर तोड़ने का आरोप, बैरिया पुलिस जांच में जुटी

बैरिया (बलिया)। न्यायालय के आदेश के बाद बैरिया थाना पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर हमला करने का आरोप

मामला बैरिया थाना क्षेत्र के शुभनथई गांव का है। पीड़ित सुनील मिश्र ने सिविल जज सीनियर डिवीजन सुश्री गार्गी शर्मा की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि गांव के अनिल मिश्रा और उनके परिजनों ने घर में घुसकर सुनील मिश्र के परिवार पर हमला कर दिया।

पीड़ित के मुताबिक मारपीट के दौरान उनके बेटे के साथ गंभीर मारपीट की गई, जिससे उसका पैर टूट गया। आरोप है कि सुनील मिश्र और उनकी बेटियों के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

पांच लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर

प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने अनिल मिश्र, अन्नू मिश्रा, लक्ष्मी मिश्रा, सुनैना मिश्रा और अंकुश मिश्रा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page