Connect with us

बलिया

नन्हे-मुन्नों ने तिरंगा थाम मनियर में बिखेरी देशभक्ति की छटा

Published

on

Loading...
Loading...

प्रज्ञा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, नायब तहसीलदार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मनियर (बलिया)। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर प्रज्ञा पब्लिक स्कूल घाटमपुर के बच्चों ने मंगलवार को उत्साह के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। बांसडीह के नायब तहसीलदार आशीष कुमार सिंह और पुलिस उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

Loading...

तिरंगा लेकर कदमताल करते निकले बच्चे

विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा में नायब तहसीलदार और पुलिसकर्मी सबसे आगे रहे, जबकि पीछे बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर कतारबद्ध होकर कदमताल करते हुए चल रहे थे। यात्रा मनियर बस स्टैंड तक पहुंची और वहां से वापस विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। इस दौरान ‘तिरंगा हमारी शान है, घर-घर की पहचान है’ जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गूंजता रहा।

अतिथियों का किया स्वागत

कार्यक्रम से पहले विद्यालय के प्रबंधक पराशर मुनिपाल ने नायब तहसीलदार आशीष कुमार सिंह और उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव का माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के शिक्षक चंद्रमा मिश्रा, देवेंद्र वर्मा, सुनील भारद्वाज, अनिल पाठक, अजीत सिंह, आशुतोष मिश्रा समेत विद्यालय परिवार के सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page