जौनपुर
रमेश सिंह का जलालपुर में भव्य स्वागत
काशी क्षेत्र प्रभारी बनने पर कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
जलालपुर (जौनपुर)। भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं काशी क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी रमेश सिंह के प्रथम काशी क्षेत्र आगमन पर मंगलवार को जलालपुर चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रमेश सिंह के जलालपुर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और भाजपा के समर्थन में लगाए गए जयकारों से पूरा वातावरण उत्साह से भर गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह, संतोष मिश्रा, अभिषेक रावत, सुनील सिंह, स्कंद पटेल, विजय कुमार पटेल, रणविजय सिंह, पंकज सिंह, सुदर्शन सिंह, राजेश सोनकर, डिंपल सिंह, रोशन सिंह, अनुराग सिंह, मिथिलेश गिरी और दिलीप सोनकर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
