Connect with us

मिर्ज़ापुर

बूथ से जिला स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर में छह दिवसीय संगठन सृजन अभियान शुरू, जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे लाने का आह्वान

मीरजापुर। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक बुधवार को मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं राजस्थान की पूर्व राज्यमंत्री संगीता बेनीवाल ने कांग्रेस संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।

12 से 16 अगस्त तक चलेगा अभियान

संगीता बेनीवाल ने कहा कि संगठन सृजन के तहत प्रत्येक जिले में केंद्रीय और प्रदेश पर्यवेक्षक पहुंचकर संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा कर रहे हैं। मीरजापुर में भी छह दिवसीय दौरे के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 से 16 अगस्त तक जिले के 12 ब्लॉकों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायत क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया चलेगी।

मिशन 2027 के लिए संगठन को बताया आधार

उन्होंने कहा कि मिशन 2027 के लिए मजबूत संगठन कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित हो सकता है। संगठन तभी प्रभावी बनेगा, जब बूथ से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने जमीनी स्तर से जुड़े लोगों को संगठन में आगे आने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक कमलेश ओझा, करमचंद बिंद, जितेंद्र पासवान, जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल, शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक, शिवशंकर चौबे, मिन्हाज अहमद, छोटे खान, रमेश चंद्र प्रजापति समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page