Connect with us

भदोही

औराई में निकली गुरु रविदास की कलश रथ यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

कई गांवों से होकर गुजरी यात्रा, विधायक दीनानाथ भास्कर ने सामाजिक समरसता का दिया संदेश

औराई (भदोही)। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन स्मृति में बुधवार को औराई विधानसभा के महाराजगंज मंडल में भव्य कलश रथ यात्रा निकाली गई। जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक अखिलेंद्र सिंह बघेल के संयोजन में आयोजित यात्रा विभिन्न गांवों से होकर सकुशल संपन्न हुई।

छह गांवों से होकर पहुंची यात्रा

कलश रथ यात्रा का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे महदेपुर से हुआ। इसके बाद यात्रा कैयरमऊ, पठखौली, कोल्हाहलपुर और द्वारिकापुर होते हुए करीब 3:30 बजे विक्रमपुर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

सामाजिक समरसता का दिया संदेश

मुख्य अतिथि औराई विधायक एवं पूर्व मंत्री दीनानाथ भास्कर ने गुरु रविदास जी के विचारों को सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अखिलेंद्र सिंह बघेल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राज कुमार सरोज, दिलीप कन्नौजिया, रंजीत कुमार भारती, विकास कुमार, शिव चंद सरोज, श्याम सुंदर कन्नौजिया, दीप नारायण गौतम, सुनील पांडेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान गुरु रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page