Connect with us

बलिया

रसड़ा पुलिस की साइबर टीम ने लौटाए एक लाख रुपये

Published

on

Loading...
Loading...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, फर्जी तरीके से खाते से निकाली गई थी रकम

रसड़ा (बलिया)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रसड़ा थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में एक लाख रुपये वापस करा दिए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।

फर्जी तरीके से खाते से निकाले थे रुपये

रसड़ा थाना क्षेत्र के नराछ गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सात मार्च 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी तरीके से उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये स्थानांतरित कर लिए। शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क टीम ने कार्रवाई शुरू करते हुए ठगी की रकम को होल्ड करा दिया।

न्यायालय के आदेश पर खाते में पहुंची रकम

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के निर्देशन तथा सीओ रसड़ा रजनीश कुमार यादव और प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में टीम ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की। न्यायालय के आदेश के बाद पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

रुपये वापस मिलने पर राजेंद्र प्रसाद यादव ने बलिया पुलिस और रसड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। साइबर टीम में उपनिरीक्षक राहुल राय, उपनिरीक्षक शिवम कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरदीप यादव, कांस्टेबल प्रिंस प्रजापति, संगम प्रजापति और महिला कांस्टेबल काव्या चौधरी शामिल रहीं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page