Connect with us

वाराणसी

दिव्यांग बच्चों के लिए शुरू हुईं दो नई स्कूल बसें

Published

on

Loading...
Loading...

GIC Re के सहयोग से IID वाराणसी में बसों का शुभारंभ, सुरक्षित और सुगम आवागमन की मिलेगी सुविधा

वाराणसी। इंटीग्रेटेड इंस्टीट्यूट फॉर द डिसेबल्ड (IID), वाराणसी में दिव्यांग बच्चों के सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक आवागमन के लिए दो नई स्कूल बसों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC Re) की मुख्य प्रबंधक गीता गोस्वामी और सहायक महाप्रबंधक श्वेता मोगवीरा ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुईं। उन्होंने दोनों बसों का वर्चुअल शुभारंभ किया।

दिव्यांग बच्चों को मिलेगी बेहतर परिवहन सुविधा

इस अवसर पर GIC Re की अधिकारियों ने संस्थान की ओर से दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, पुनर्वास और समावेशी सेवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नई बसों से बच्चों को विद्यालय और पुनर्वास सेवाओं तक सुरक्षित एवं सुगम पहुंच सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

इसके बाद संस्थान की पूर्व प्राचार्या एवं वरिष्ठ विशेष शिक्षिका गिरिजा देवी ने फीता काटकर बसों का औपचारिक शुभारंभ किया। संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. राम आधार जोसेफ ने दिव्यांग बच्चों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी

डॉ. राम आधार जोसेफ ने कहा कि दोनों बसों के संचालन से संस्थान से जुड़े अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों को नियमित, सुरक्षित और सम्मानजनक परिवहन सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने इस सहयोग के लिए GIC Re का आभार जताते हुए इसे बच्चों की शिक्षा और पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Advertisement

नई बसों में बैठते समय दिव्यांग बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। उन्होंने नई बसों में बैठकर सुविधाजनक यात्रा का आनंद लिया।

कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे दिव्यांग बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page