Connect with us

वाराणसी

सिटकहवा बाबा के महाआरती में जुटे हजारों भक्त

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह
वाराणसी। सिटकहवा बाबा का वार्षिक श्रृंगार हर साल 21 दिसंबर को.बडे ही धूम धाम से मनाया जाता है। सांयकाल 7 बजे से लेकर 7.30 बजे तक आधे घंटे बाबा की महाआरती होती है। जिसमें दूर दराज से हजारों भक्त बाबा की आरती में सामिल होने आते है। जिलामुख्यालय से लगभग दस किलोमीटर दूर वाराणसी भदोही मार्ग पर गोपालपुर गांव के पास सिटकहावा बीर बाबा का प्राचीन मंदिर है। मंदिर के पुजारी संजय यदुवंशी ने बताया की । श्रृंगार के बाद बाबा की महाआरती होती है। उस समय आरती में.सामिल होकर जो भी भक्त सच्चे मन.से मुरादें मांगता है। बाबा अवश्य पुरा करते है। भक्तों के मनोरंजन के लिए बिरहा का भी आयोजन किया गया था। भक्तों ने रातभर आनंद लिया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page