Connect with us

गाजीपुर

शिक्षक हित में टीएससीटी का प्रतिनिधिमंडल सांसद व एमएलसी से मिला

Published

on

Loading...
Loading...

कैशलेस चिकित्सा सुविधा सेवानिवृत्ति के बाद भी जारी रखने समेत 15 दिन विशेष अवकाश की मांग

गाजीपुर। शिक्षक सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत बिंद एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चंचल सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने टीएससीटी के उद्देश्यों और शिक्षक हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

टीम ने शिक्षक समाज को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ एमओयू के माध्यम से इंश्योरेंस सहित अन्य सुविधाएं दिए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति शिक्षक समाज की ओर से आभार जताया।

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद एवं एमएलसी को मांगों से संबंधित पत्र सौंपा। इसमें प्रमुख रूप से कैशलेस चिकित्सा सुविधा सेवानिवृत्ति के बाद भी जारी रखने, शिक्षकों के लिए सैलरी पैकेज एवं उससे जुड़ी सुविधाओं को प्रभावी बनाए रखने तथा शिक्षक-कर्मचारी के स्वजन के निधन पर अंतिम संस्कार एवं आवश्यक पारिवारिक संस्कारों के लिए 15 दिवस का विशेष अवकाश देने की मांग की गई।

टीम ने आग्रह किया कि शिक्षक एवं उनके परिवारों से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों को मुख्यमंत्री तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। सांसद डॉ. संगीता बलवंत बिंद एवं एमएलसी चंचल सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और शिक्षक हित में सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

Advertisement

टीएससीटी टीम ने कहा कि शिक्षकों एवं उनके परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और हितों से जुड़े विषयों को लेकर संगठन का संवाद और प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर जिला टीम से अभिषेक गौरव (जिला प्रवक्ता), दिवाकर यादव (जिला कोषाध्यक्ष), अखिलेश यादव, दिवाकर सिंह, बंसीधर राय, हरिकेश शर्मा, सुशील राय (जिला सह संयोजक), आनन्द सिंह (जिला आईटी सेल प्रभारी), अतुल सिंह (मोहम्मदाबाद संयोजक) एवं विश्वासमणि सिंह (सादात संयोजक) उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page