वाराणसी
पूर्व पार्षद सत्यम सिंह का निधन
वाराणसी। पहड़िया वार्ड के पूर्व पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष सत्यम सिंह का बुधवार को निधन हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्री तथा 1 पुत्र छोड़ कर चले गए।
देर शाम मणिकर्णिका घाट पर उनके एकमात्र 11 वर्षीय पुत्र प्रखर ने उन्हें मुखाग्नि दी।
वह कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन का समाचार पाकर उनके अशोक विहार पहड़िया स्थित आवास पर भारी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता पहुंचे।
जिनमें मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, महापौर मृदुला जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, सभी वर्तमान व पूर्व पार्षद, कांग्रेस पार्षद सीताराम केसरी, साजिद अंसारी, सपा के पूर्व पार्षद दीनानाथ गुप्ता, प्रशांत सिंह पिंकू, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, सोमनाथ विश्वकर्मा, सुजीत सिंह टीका, संजय शाह मुन्ना, मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, अजय गुप्ता, अशोक मिश्रा, विनोद भारद्वाज, अजय जैन, रविंद्र सिंह, विनीत सिंह, अशोक मौर्य, राजेंद्र पटेल, राजेश यादव, लालजी गुप्ता आदि रहे।
ज्ञात हो सन 2012 से सत्यम सिंह पार्षद थे। सन 2017 से उनकी पत्नी वंदना सिंह अब तक पार्षद है।
