Connect with us

गाजीपुर

खानपुर पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ग्राम बूढ़ीपुर के पास कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सूरज कश्यप पुत्र प्रहलाद कश्यप, निवासी मेहनाजपुर, दक्षिणकापुरा, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

Loading...

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खानपुर थाने में मु0अ0सं0 279/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाने में भी पूर्व के कई मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page