Connect with us

गाजीपुर

भांवरकोल थाने में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल, गाजीपुर। स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक माहौल में मनाया गया। थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया।

मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के प्रकटोत्सव पर पुलिसकर्मियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। थाना परिसर में सजाई गई सुंदर झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए आसपास के ग्रामीण और आम नागरिक पहुंचे।

Loading...

आयोजन के जरिए पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास और सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पुलिस स्टाफ, पत्रकार और क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page