Connect with us

गाजीपुर

बीरपुर प्राथमिक विद्यालय में उत्साह के साथ मना शिक्षक दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

सेवानिवृत्त शिक्षक बृज नारायण पाठक ने बच्चों संग काटा केक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

बीरपुर (गाजीपुर)। प्राथमिक विद्यालय प्रथम, बीरपुर में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने शिक्षकों के प्रति अपने आदर और प्रेम को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यक्त किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण तब रहा, जब मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सेवानिवृत्त शिक्षक बृज नारायण पाठक ने बच्चों के साथ केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा कीं।

डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कविता पाठ और भाषण प्रस्तुत कर शिक्षकों के योगदान को याद किया। बच्चों की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

अनुशासन और शिक्षा को बताया जीवन की पूंजी

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक बृज नारायण पाठक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। बच्चों द्वारा दिए गए सम्मान पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक के लिए इससे बड़ा सुख कुछ नहीं हो सकता कि उसके पढ़ाए और संवारे हुए बच्चे आगे चलकर समाज और देश का नाम रोशन करें।

बच्चों में बांटा गया केक

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को केक वितरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के राजेश यादव, सुशील राय, धर्मेंद्र कुमार, कौशलेंद्र राय, संगीता राय और प्रभानंद सहित ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संबंधों की झलक देखने को मिली।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page