गाजीपुर
सर्पदंश से 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Loading...
Loading...
सादात (गाजीपुर)। थानाक्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी 51 वर्षीय मुख्तार कश्यप की गुरुवार रात सर्पदंश से मौत हो गई। गुरुवार शाम घास काटने के दौरान घास में छिपे सर्प ने उनकी उंगली में डंस लिया।
परिजन उन्हें एकावश पट्टी और नंदगंज ले गए, जहां झाड़-फूंक कराई गई। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें सदर अस्पताल गाजीपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Loading...
शव घर पहुंचने पर पुलिस और लेखपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को सैदपुर के जौहरगंज घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुख्तार की मौत से पत्नी सुनीता कश्यप, पुत्र सौरभ व शुभम और पुत्री नंदिनी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
Continue Reading
