Connect with us

गाजीपुर

भाजपा की तिरंगा यात्राओं से गूंजा गाजीपुर, शहीदों को किया नमन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। भाजपा के तीन दिवसीय मंडल तिरंगा यात्रा अभियान के अंतिम दिन जिले के विभिन्न मंडलों में भव्य यात्राएं निकाली गईं। रेवतीपुर, नंदगंज, मरदह दक्षिणी, गाजीपुर सदर पूर्वी, गाजीपुर नगर और करंडा मंडल में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के जयघोष के साथ यात्रा निकाली।

रेवतीपुर में नवली इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा डेढ़गांवा स्थित शहीद कर्नल एम.एन. राय की प्रतिमा स्थल पर सभा के साथ संपन्न हुई। रास्ते में शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। नंदगंज में कारगिल शहीद शेषनाथ यादव की प्रतिमा स्थल से यात्रा शुरू हुई, जिसमें सैकड़ों बाइक सवार शामिल हुए। शहीद के भाई हरिहर यादव और कारगिल योद्धा रणविजय यादव को सम्मानित भी किया गया।

Loading...

गाजीपुर नगर में लंका से उर्दू बाजार तक तिरंगा यात्रा निकली, वहीं मरदह दक्षिणी और सदर पूर्वी मंडल में भी शहीदों की स्मृति में यात्राएं आयोजित हुईं। करंडा मंडल की यात्रा मौनी बाबा धाम चोचकपुर से श्री नागा बाबा धाम सइतापट्टी तक पहुंची। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है और यात्राओं का उद्देश्य नई पीढ़ी तक शहीदों के त्याग और राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाना है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page