Connect with us

भदोही

अमेरिकी बाजार पर भदोही के कालीन कारोबारियों की नजर

Published

on

Loading...
Loading...

एकमा में निर्यात नियमों और सुरक्षा मानकों पर जागरूकता सेमिनार, कारोबारियों को दी ई-फाइलिंग व प्रमाणपत्रों की जानकारी

भदोही। अमेरिका में कालीन और रग्स का निर्यात करने वाले कारोबारियों को वहां लागू नियमों और सुरक्षा मानकों की जानकारी देने के लिए बुधवार को मर्यादपट्टी स्थित भदोही एकमा भवन में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) के सहयोग से इंटरटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने किया। इसमें बड़ी संख्या में कालीन निर्माता, निर्यातक और कारोबारी शामिल हुए।

सेमिनार में अमेरिकी बाजार में कालीन निर्यात से जुड़े CPSC की ई-फाइलिंग, GCC और फ्लेमेबिलिटी टेस्टिंग की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि अमेरिका में कालीन और रग्स भेजने से पहले निर्धारित सुरक्षा मानकों और जरूरी दस्तावेजों को पूरा करना आवश्यक है।

कार्यक्रम का शुभारंभ एकमा अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि निर्यातकों की मांग को देखते हुए कार्यशाला आयोजित की गई है, ताकि कारोबारियों को अमेरिकी बाजार के नियमों और आवश्यक दस्तावेजों की सही जानकारी मिल सके और निर्यात के दौरान परेशानी न हो।

एकमा के मानद संयुक्त सचिव शाहिद अंसारी ने अतिथियों एवं व्यापारियों का स्वागत किया। इंटरटेक इंडिया की ओर से मोहित राठौर, संजय कुमार और प्रसन्ना मिश्रा ने प्रस्तुति के माध्यम से सुरक्षा मानकों और अनुपालन प्रक्रिया की जानकारी दी।

Advertisement

कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र भी हुआ, जिसमें निर्यातकों ने अमेरिकी बाजार से जुड़े सवाल पूछे और विशेषज्ञों ने उनका समाधान बताया। इस अवसर पर जयप्रकाश गुप्ता, रवि पाटोदिया, अरशद वजीरी, तनवीर हुसैन, अशफाक अहमद अंसारी, इश्तियाक अहमद खां, भरत लाल मौर्य, अब्दुल सत्तार अंसारी, अमित कुमार मौर्य, शाहिद जमाल अंसारी और एजाज अहमद अंसारी समेत बड़ी संख्या में सदस्य व निर्यातक मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page