Connect with us

बड़ी खबरें

वाराणसी: बरेका में लगी ‘मेड इन इंडिया’ खादी वस्त्रों की प्रदर्शनी, अधिकारी-कर्मचारी पहनेंगे खादी वस्त्र

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। ‘मेड इन इंडिया’ को प्रमोट करने एवं खादी वस्त्रों को परिधान का हिस्सा बनाने के लिए बरेका में खादी वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसी संबंध सभी कर्मियों से अनुरोध किया गया कि वे अपने कार्यस्थल पर 2 अक्टूबर से लेकर 30 जनवरी 2022 तक सप्ताह में एक दिन खादी वस्त्र पहन कर आए, जिससे कि खादी वस्त्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।

Loading...
खादी प्रदर्शनी में वस्त्रों को देखते बरेका कर्मचारी

इसी क्रम में बरेका अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधा हेतु बारात घर संख्या एक में दिनांक 5 से 14 अक्टूबर 2021 तक प्रातः 8 से रात्रि 9 बजे तक खादी वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें हर तरह के महिला एवं पुरुष परिधान जैसे पैंट, शर्ट, जैकेट, कुर्ता इत्यादि उपलब्ध है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि वह सपरिवार खादी वस्त्र की प्रदर्शनी का लाभ उठाएं एवं प्रत्येक सप्ताह में एक दिन अपने कार्यस्थल पर खादी वस्त्र पहनकर आए। यह जानकारी बनारस रेल इंजन कारखाना के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने पत्र के माध्यम से दी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page