Connect with us

गाजीपुर

धारा-80 में भूमि दर्ज कराने का मामला महीनों से लंबित, राज्यमंत्री से गुहार

Published

on

Loading...
Loading...

तीन बार ऑनलाइन आवेदन के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, कांति देवी ने राजस्व विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

नंदगंज, गाजीपुर। रामपुर बन्तरा गांव स्थित भूमि को राजस्व अभिलेखों में धारा-80 के तहत दर्ज कराने का मामला महीनों से लंबित होने पर बरहपुर गांव निवासी कांति देवी पत्नी राजनाथ गुप्ता ने नाराजगी जताई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र कुमार जायसवाल को पत्र भेजकर मामले के शीघ्र निस्तारण की मांग की है।

कांति देवी के अनुसार रामपुर बन्तरा गांव में आरजी नंबर 453 में स्थित 0.0760 हेक्टेयर भूमि की उन्होंने अपने नाम रजिस्ट्री कराई है। नियमानुसार भूमि को धारा-80 में दर्ज कराने के लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने दोबारा और तीसरी बार भी ऑनलाइन आवेदन किया, लेकिन अब तक प्रकरण पर कोई निर्णय नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि कई महीनों से मामला लंबित है। इस दौरान वह संबंधित तहसील और कार्यालयों के कई बार चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि बार-बार आवेदन के बावजूद कार्रवाई नहीं होना राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।

कांति देवी ने राज्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर जांच कराने और आवेदन लंबित रहने के कारणों का पता लगाने की मांग की है। अब शिकायत के बाद संबंधित विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर लोगों की नजर बनी हुई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page