Connect with us

गाजीपुर

टाटा मैजिक में लदे तीन गोवंश बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन किया जब्त, दो गाय और एक बछड़ा बरामद

भांवरकोल (गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टाटा मैजिक पिकअप में लदे तीन गोवंश बरामद किए हैं। बरामद पशुओं में दो गाय और एक बछड़ा बताया गया है। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार, बुधवार तड़के करीब 2:16 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि अवथही गांव की ओर से एक संदिग्ध टाटा मैजिक पिकअप गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पतालगंगा चट्टी के पास घेराबंदी कर वाहन संख्या UP 32 LN 2921 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में तीन गोवंश लदे मिले।

पुलिस ने मौके से दीपक कुमार वर्मा पुत्र सरजू प्रसाद वर्मा निवासी हैबतपुर मैवैया, चुंगी रायबरेली, हाल पता बीआरए विश्वविद्यालय लखनऊ, थाना पीजीआई पूर्वी कमिश्नरेट लखनऊ को गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भांवरकोल थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तहत पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 182/26 के तहत धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्याम सिंह, हेड कांस्टेबल विकास मालविया, हेड कांस्टेबल शैलेश कुमार गुप्ता, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार, रामप्रकाश पटेल और संदीप शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page