Connect with us

वाराणसी

पूर्वांचल राज्य हुंकार रैली की तैयारी पर 5 सितंबर को मंथन

Published

on

Loading...
Loading...

30 सितंबर को शास्त्री घाट पर प्रस्तावित रैली, 50 विधानसभा सीटों पर संयुक्त प्रत्याशी उतारने की रणनीति पर होगी चर्चा

वाराणसी। पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को निर्णायक दिशा देने की तैयारी तेज हो गई है। आगामी 30 सितंबर को शास्त्री घाट पर प्रस्तावित ‘पूर्वांचल राज्य हुंकार रैली’ की तैयारियों और विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर गठबंधन के घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठक 5 सितंबर को होगी।

‘पूर्वांचल एकता सम्मान गठबंधन’ के प्रमुख संयोजक एवं बहुजन समता पार्टी तथा पूर्वांचल मूवमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश आजाद ने बताया कि बैठक शनिवार को दोपहर 2:30 बजे परेड कोठी, वाराणसी कैंट स्थित वरिष्ठ समाजसेवी तिलक राज कपूर के आवास ‘कपूर भवन’ में आयोजित होगी।

बैठक में गठबंधन से जुड़े विभिन्न दलों और संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें 30 सितंबर की रैली को सफल बनाने, पूर्वांचल राज्य आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल की चिन्हित 50 सीटों पर समर्थित संयुक्त प्रत्याशी उतारने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार बैठक में बहुजन समता पार्टी, नव जन क्रांति पार्टी, पूर्वांचल महापंचायत पार्टी, सबका साथ सबका विश्वास जनता पार्टी, पूर्वांचल मूवमेंट, पूर्वांचल साहित्यकार कलाकार संघ और पूर्वांचल स्वच्छकार सेना समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

Advertisement

आयोजकों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं, नेताओं और आंदोलन से जुड़े लोगों से बैठक में शामिल होने की अपील की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page