Connect with us

वाराणसी

बारिश बनी काल! मिट्टी की दीवार ढही, मलबे में दबकर युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद के राने गांव में देर रात हादसा, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के राने गांव में मंगलवार देर रात तेज बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पशुशाला की कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से 27 वर्षीय जिलाजीत भारती मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई।

बताया गया कि राने गांव निवासी शिवपूजन भारती का पुत्र जिलाजीत बारिश के दौरान देर रात घर के पीछे जा रहा था। इसी दौरान पशुशाला की मिट्टी की दीवार अचानक उसके ऊपर गिर गई। घटना देखकर मां के शोर मचाने पर दोनों भाई मौके पर पहुंचे। भाइयों ने फावड़े से करीब एक घंटे तक मलबा हटाकर जिलाजीत को बाहर निकाला।

Advertisement

सिर में गंभीर चोट लगने के कारण परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात घटना होने के कारण परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

जिलाजीत तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। वह पढ़ाई के साथ कोचिंग पढ़ाता था और परिवार की आर्थिक मदद के लिए सेंट्रिंग का काम भी करता था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page