Connect with us

भदोही

सर्व समाज जनहित पार्टी ने कसी चुनावी तैयारी, डॉ. एके सिंह बने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Published

on

Loading...
Loading...

2027 विधानसभा चुनाव में भदोही की तीनों सीटों पर उतरने का ऐलान, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर

गोपीगंज (भदोही)। सर्व समाज जनहित पार्टी की मासिक बैठक मंगलवार शाम नारायण कटरा स्थित कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव और संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से सात प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में संगठन को मजबूती देने के लिए डॉ. ए.के. सिंह को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंजीत सिंह को कार्यकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।

पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए भदोही जिले की तीनों विधानसभा सीटों—भदोही, ज्ञानपुर और औराई—पर चुनाव लड़ने की घोषणा की। इसके साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में क्षेत्र की बाढ़ की समस्या पर भी चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुव्यवस्थित व्यवस्था और प्रभावी राहत प्रबंधन सुनिश्चित करने की मांग की।

Advertisement

राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।

बैठक में कैसर खान, समर बहादुर सिंह, एमएस शुक्ला, अशोक कुमार, श्याम नारायण प्रजापति, धनेश प्रसाद पंडा, अंजीत सिंह, डॉ. डीके श्रीवास्तव, सिंटू शुक्ला, घनश्याम कौशल, विष्णु यादव, प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, रामबाबू, प्रथम सिंह, रमेश पाल, मुखराम मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page