Connect with us

अपराध

बलिया में भरभरा कर गिरी दीवार से दबने से छात्र की दर्दनाक मौत

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया जिले के उभांव थाना के जमुआंव खामपुर गांव में दीवार के मलबे में दबकर कक्षा 9 के छात्र की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। छात्र की मौत से मां-बाप व भाई-बहन का रोते-रोते बुरा हाल हैं।

Loading...

शुक्रवार की रात जमुआंव खामपुर गांव निवासी हरिशंकर प्रजापति के घर के लोग प्रतिदिन की तरह अलग-अलग स्थानों पर सो रहे थे। रात में झोपड़ी की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गयी, जिसके मलबे में मनदीप (15) पुत्र हरिशंकर दब गया। दीवार गिरने की आवाज सुन आस-पास के लोग पहुंच गये। मनदीप को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन देर हो चुकी थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page