गाजीपुर
चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नकदी और मोटरसाइकिल बरामद, दोनों के खिलाफ दर्ज है आपराधिक मुकदमा
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
चेकिंग के दौरान ग्रीनफील्ड रोड पड़राव से हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को प्रभारी निरीक्षक राज नारायण अपनी टीम के साथ ग्रीनफील्ड रोड पड़राव पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना करीमुद्दीनपुर में दर्ज मु0अ0सं0 109/2026 (धारा 304(2), 317(2) बीएनएस) से संबंधित वांछित अभियुक्त संतोष चौहान पुत्र स्व. गुलाब चौहान तथा किशन डोम पुत्र अमरजीत डोम, निवासी ग्राम लट्ठूडीह, थाना करीमुद्दीनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
12 हजार रुपये और बाइक बरामद
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से संतोष चौहान के पास से 7,000 रुपये, किशन डोम के पास से 5,000 रुपये तथा एक मोटरसाइकिल (UP61BQ6354) बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पहले भी दर्ज है मुकदमा
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त संतोष चौहान के खिलाफ पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। वहीं दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
