Connect with us

गोरखपुर

दो दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव

Published

on

Loading...
Loading...

सरयू कैनाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 27 वर्षीय युवक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के भेऊसा गांव निवासी 27 वर्षीय दीपक दुबे का शव बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सरयू कैनाल में मिला। दीपक पिछले दो दिनों से घर से लापता थे। परिजन उनकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। बुधवार सुबह शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई।

नहर में उतराता मिला शव

बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे गांव के पास स्थित सरयू कैनाल में लोगों ने एक युवक का शव पानी में उतराता देखा। शव की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने शव की पहचान भेऊसा निवासी दीपक दुबे पुत्र रामनाथ के रूप में की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। युवक की मौत नहर में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

दो भाइयों में छोटा था दीपक

परिजनों के अनुसार दीपक दो भाइयों में छोटे थे और अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है।

Advertisement

थानेदार प्रशांत पाठक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page