Connect with us

गाजीपुर

मानदेय और प्रोत्साहन राशि को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर), 16 सितंबर। बाल विकास परियोजना कार्यालय भांवरकोल पर बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता बाल विकास ब्लॉक अध्यक्ष सरस्वती मिश्रा ने की। बड़ी संख्या में कार्यकत्रियों ने बैठक में शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सरस्वती मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि पीएलआई में की गई बढ़ोतरी को मूल मानदेय में जोड़ा जाए, ताकि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने मानदेय और प्रोत्साहन राशि से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

Loading...

बैठक में मौजूद सुपरवाइजर पल्लवी, संगीता और रोशनी ने कार्यकत्रियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को लेकर प्रयास किया जाएगा और अक्टूबर से बढ़ी हुई राशि दिलाने की कोशिश की जाएगी। इस आश्वासन पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

बैठक में गीता भारती, इजन्ता यादव, गीता पासवान, शैल कुमारी, आभा राय, निर्मला राय, पुष्पा यादव सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। बैठक का संचालन आंगनबाड़ी ब्लॉक संरक्षक संतोष कुमार राय ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page