Connect with us

मनोरंजन

नेहा शर्मा को नहीं मिली फिल्म में सफलता, अब Instagram से हर महीने लाखों की कमाई

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा इन दिनों इंस्टाग्राम पर अपने एक्सक्लूसिव सब्सक्रिप्शन को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों में कम सक्रिय रहने के बावजूद सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत मौजूदगी बनी हुई है।

अब वह इंस्टाग्राम के जरिए एक्सक्लूसिव कंटेंट साझा कर अच्छी कमाई कर रही हैं, जिसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है।नेहा शर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक्सक्लूसिव सब्सक्रिप्शन फीचर शुरू किया है।

इस सब्सक्रिप्शन की कीमत 290 रुपये प्रति माह रखी गई है। इसके तहत वह अपने सब्सक्राइबर्स के लिए विशेष स्टोरीज, रील्स और अन्य कंटेंट साझा करती हैं।जानकारी के अनुसार, नेहा शर्मा के इस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन से 10.1 हजार से अधिक फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं।

अब तक वह 564 एक्सक्लूसिव स्टोरीज और 23 रील्स पोस्ट कर चुकी हैं। 290 रुपये मासिक शुल्क के हिसाब से उनकी इस माध्यम से हर महीने करीब 30 लाख रुपये की कमाई बताई जा रही है।इस वजह से सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया है।

कुछ लोग इसे उनकी कमाई का नया जरिया बता रहे हैं, तो कुछ इसे फिल्मों में कम सफलता के बाद अपनाया गया विकल्प मान रहे हैं।नेहा शर्मा पिछले कुछ वर्षों में फिल्मों में कम नजर आई हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म ‘चिरुथा’ से की थी। इसके बाद वह ‘कुरडु’ में भी दिखाई दीं।

Advertisement

करीब तीन साल बाद उन्होंने बॉलीवुड में इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘क्रुक’ से डेब्यू किया।इसके बाद वह ‘क्या सुपर कूल हैं हम’, ‘यमला पगला दीवाना 2’, ‘तुम बिन 2’, ‘सोलो’ और ‘तान्हा जी’ जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन उन्हें खास बॉक्स ऑफिस सफलता नहीं मिली।

लंबे समय से बड़े पर्दे पर सीमित उपस्थिति के बाद अब वह जल्द ही पंजाबी फिल्म ‘संजोग’ में दिखाई देंगी।नेहा शर्मा कांग्रेस नेता अजीत शर्मा की बेटी हैं और सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों व वीडियो के कारण अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page