Connect with us

मनोरंजन

सलमान खान ने खुद मांगा ‘राजा शिवाजी’ में रोल, रितेश देशमुख ने सुनाया किस्सा

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। रितेश देशमुख की डायरेक्टोरियल फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री और फरदीन खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि फिल्म में सलमान खान भी एक खास कैमियो करते दिखाई देंगे।हाल ही में रितेश देशमुख ने सलमान खान के इस कैमियो से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने सलमान खान से इस फिल्म के लिए कोई संपर्क नहीं किया था।रितेश ने बताया कि नए साल के मौके पर दोनों साथ थे, तभी सलमान खान ने उनसे फिल्म की शूटिंग के बारे में पूछा। सलमान ने जानना चाहा कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू हो रही है।

इस पर रितेश ने जवाब दिया कि शूटिंग इसी महीने शुरू होने वाली है।इसके बाद सलमान खान ने सीधे पूछा, “मैं कौन सा किरदार निभा रहा हूं?” यह सुनकर रितेश ने कहा कि उन्होंने उनके लिए कोई रोल सोचा ही नहीं था। इस पर सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, “नहीं-नहीं, तुम मेरे बिना फिल्म बना ही नहीं सकते।

मैं तो इसमें काम करूंगा ही।”रितेश देशमुख ने कहा कि सलमान की इस भावना ने उन्हें अपनेपन का एहसास कराया। उन्होंने माना कि वह खुद भी इस बारे में गंभीरता से नहीं सोच पाए थे। इसी बातचीत के दौरान सलमान खान का फिल्म से जुड़ना तय हो गया।

Advertisement

रितेश ने यह भी याद किया कि सलमान खान उनकी फिल्मों ‘वेद’ और ‘लाई भारी’ में भी स्पेशल कैमियो कर चुके हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page