Connect with us

बलिया

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी करते युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

ग्रामीणों की सतर्कता से चोरी की वारदात नाकाम, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

बैरिया (बलिया)। रानीगंज बाजार स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को ग्रामीणों और दुकानदार ने रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

ताला तोड़कर दुकान में घुसा था आरोपी

जानकारी के अनुसार, चौबे टोला निवासी धर्मेंद्र चौबे की रानीगंज बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात पुराना डाकघर निवासी संजय राम दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गया। आरोप है कि उसने दुकान से 4,400 रुपये नकद, तार के बंडल, लाइटर, कटर और चार्जर चोरी कर लिए।

दुकानदार की सूझबूझ से पकड़ा गया आरोपी

चोरी का सामान लेकर बाहर निकलते समय दुकानदार की नजर आरोपी पर पड़ गई। धर्मेंद्र चौबे ने तत्काल दुकान का शटर गिराकर शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी को पकड़कर चोरी के सामान सहित बैरिया पुलिस के हवाले कर दिया।

मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Advertisement

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आरोपी पर पहले भी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में शामिल होने का संदेह जताया जाता रहा है। इस बार वह चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page