Connect with us

वाराणसी

पुलिस की मौजूदगी में नहीं निकल सका किसान मजदूर मोर्चा का पैदल मार्च

Published

on

Loading...
Loading...

जंतर-मंतर पर चल रहे धरने के समर्थन में प्रस्तावित मार्च रुका, गांव में बैठक कर जताया विरोध

पुलिस बल की तैनाती के बीच किसान नेताओं ने आंदोलन जारी रखने का किया आह्वान

पिंडरा (वाराणसी)। क्षेत्र के चनौली (मानापुर) गांव में किसान मजदूर मोर्चा समिति की ओर से प्रस्तावित पैदल मार्च मंगलवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते नहीं निकल सका। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव में बैठक कर अपना विरोध दर्ज कराया।

बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेता संतोष पटेल ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में यह पैदल मार्च आयोजित किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनकारियों के साथ सख्ती बरती गई और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने में बाधाएं उत्पन्न की गईं।

उन्होंने कहा कि किसान मजदूर मोर्चा की ओर से रमईपुर तिराहे तक पैदल मार्च निकालने की योजना थी, लेकिन पुलिस बल की तैनाती के कारण कार्यकर्ता गांव से बाहर नहीं निकल सके। इसके बाद राजनाथ पटेल के आवास पर बैठक कर विरोध जताया गया।

Advertisement

बैठक में फुलगेन पटेल, रमाशंकर, जग्गू सिंह, विभूति नारायण, घनश्याम पटेल, राधेश्याम, मुन्नी देवी, राधिका, राहुल, सुशीला, नेहा, मीना, रामाश्रय, संजय, सरोज सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

उधर, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ागांव इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह, सिधोंरा थाना प्रभारी पंकज पांडेय तथा फूलपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page