Connect with us

आजमगढ़

दस दिनों से जलमग्न मुख्य सड़क, राहगीर परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

नाली सफाई में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने प्रधान-सचिव की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

जहानागंज ब्लॉक के भुजही गांव में जल निकासी की मांग, डीएम और अधिकारियों से जांच की गुहार

आजमगढ़। ब्लॉक जहानागंज के भुजही ग्राम सभा में विकास कार्यों की स्थिति पर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। दौलताबाद-पीजीआई मार्ग को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर पिछले करीब दस दिनों से जलभराव होने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, बाइक और साइकिल सवारों सहित स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार बारिश के बाद सड़क पर पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र का यह प्रमुख संपर्क मार्ग होने के कारण प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर जमा गंदे पानी के बीच से स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ रहा है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांव में नाली सफाई के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि भुजही गांव में पांच सफाई कर्मियों की तैनाती के बावजूद नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिसके कारण नालियां जाम हो गई हैं और बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया है।

Advertisement

ग्रामीण संतोष, महेंद्र, कन्हैया लाल गुप्ता, शिवधनी और राजनाथ सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था धरातल पर नजर नहीं आती। उनका कहना है कि यदि विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तो कई अनियमितताएं सामने आ सकती हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, कुछ समय पहले लाखों रुपये की लागत से नाली निर्माण कराया गया था, लेकिन नियमित सफाई नहीं होने से नालियां जाम हो गईं। इसके चलते जल निकासी बाधित है और सड़क भी क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में पहुंच गई है।

जलभराव के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी से तत्काल जल निकासी व्यवस्था कराने तथा ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page