Connect with us

मिर्ज़ापुर

राजगढ़ क्षेत्र में बाइक चोर सक्रिय, घर के बाहर से पल्सर चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

एक महीने में आधा दर्जन से अधिक वाहन गायब, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

राजगढ़ (मिर्जापुर)। राजगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला नदीहार गांव का है, जहां चोरों ने घर के बाहर खड़ी पल्सर बाइक को निशाना बनाते हुए उसे चोरी कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार नदीहार निवासी दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र बब्बन लाल की पल्सर 125 सीसी मोटरसाइकिल (UP 64 AX 7140) सोमवार रात करीब 12 बजे घर के बाहर खड़ी थी। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का पता नहीं चल सका।

पीड़ित ने राजगढ़ थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

एक महीने में कई बाइक चोरी से लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। आरोप है कि पिछले एक महीने के भीतर क्षेत्र से आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलें चोरी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।

Advertisement

लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं की गंभीरता से जांच कराने और चोरों पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से वाहन स्वामियों में अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page