Connect with us

भदोही

देवाधिदेव महादेव के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर भक्त हुए निहाल

Published

on

Loading...
Loading...

बाबा बड़े शिव, तिलेश्वर नाथ और गोपेश्वरनाथ मंदिरों में हुआ भव्य श्रृंगार, हर-हर बम-बम से गूंजे मंदिर परिसर

गोपीगंज (भदोही)। आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सोमवार को गोपीगंज नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र स्थित प्रमुख शिवालयों में देवाधिदेव महादेव का भव्य श्रृंगार एवं विशेष पूजन-अर्चन किया गया। बाबा बड़े शिव, बाबा तिलेश्वर नाथ और बाबा गोपेश्वरनाथ के अलौकिक स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लग गई। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर देर रात तक हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा।

पुष्पों और पंच द्रव्य से हुआ भव्य श्रृंगार

बाबा बड़े शिव का आकर्षक श्रृंगार किया गया, वहीं बाबा तिलेश्वर नाथ को भगवान जगन्नाथ के स्वरूप में सुगंधित पुष्पों एवं पंच द्रव्य से सजाया गया। श्रृंगार के बाद विधि-विधान से आरती और पूजन का क्रम देर रात तक चलता रहा।

महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं से भरा मंदिर परिसर शंख, घंटा-घड़ियाल और करतल ध्वनि से गूंज उठा। पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती संपन्न कराई गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर बाबा बड़े शिव धाम सेवा समिति के राम कृष्ण खट्टू, दीपक मोदनवाल, राजीव पंडा, सोनू, ओम जी, घनश्याम बाबा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

वहीं श्री बाबा तिलेश्वर नाथ श्रृंगार समिति के दीपक तिवारी, विशाल तिवारी, सानू दुबे, नीलेश दुबे, जीतेश दुबे, सूरज, शांतनु समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page