चन्दौली
नियमताबाद के गोधना स्थित होटल ग्रीन पार्क बना आकर्षण का केंद्र
आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर
5539 वर्गमीटर परिसर में विकसित होटल में डीलक्स व सुइट रूम, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट, विशाल लॉन और 300 वाहनों की पार्किंग की सुविधा
नियमताबाद (चंदौली)। नियमताबाद ब्लॉक के गोधना नेशनल हाईवे स्थित होटल ग्रीन पार्क आधुनिक सुविधाओं, हरित वातावरण और विशाल परिसर के कारण क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। होटल के डायरेक्टर पूनम सिंह ने बताया कि होटल का निर्माण हाई-प्रोफाइल सुविधाओं के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए किया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर पूरे परिसर में बड़ी संख्या में पेड़-पौधे लगाए गए हैं, जिससे यहां आने वाले मेहमानों को स्वच्छ वातावरण और शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके।
होटल के मैनेजर रोहित कुमार सिंह ने बताया कि होटल का कुल क्षेत्रफल 5,539 वर्गमीटर है, जिसमें लगभग 1,198 वर्गमीटर खुला हरित क्षेत्र विकसित किया गया है। होटल में 17 पूर्ण वातानुकूलित डीलक्स रूम, 4 एग्जीक्यूटिव रूम तथा 3 लग्जरी सुइट रूम उपलब्ध हैं, जिन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।
उन्होंने बताया कि होटल में विभिन्न सामाजिक, पारिवारिक और व्यावसायिक आयोजनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्य प्रवेश द्वार के समीप आधुनिक बैंक्वेट हॉल बनाया गया है, जहां राजनीतिक बैठकें, कॉर्पोरेट मीटिंग, रिंग सेरेमनी, हल्दी, मेहंदी, विवाह समारोह तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।
होटल परिसर के पिछले हिस्से में लगभग 2,000 से अधिक लोगों की क्षमता वाला विशाल लॉन तैयार किया गया है, जबकि छोटे आयोजनों के लिए 500 लोगों की क्षमता वाला अलग लॉन भी उपलब्ध है।
वातानुकूलित रेस्टोरेंट और ओपन डाइनिंग की सुविधा
होटल के भूतल पर 100 लोगों की क्षमता वाला पूर्ण वातानुकूलित रेस्टोरेंट संचालित हो रहा है, जहां सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक शुद्ध शाकाहारी व्यंजन उपलब्ध रहते हैं। इसके अलावा मुख्य परिसर में 50 लोगों की क्षमता वाला ओपन रेस्टोरेंट भी बनाया गया है, जो पर्यटकों और आगंतुकों को विशेष रूप से आकर्षित करता है।
ईवी चार्जिंग और 300 वाहनों की पार्किंग
होटल प्रबंधन के अनुसार परिसर में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए चार्जिंग स्टेशन की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही लगभग 300 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिसे जिले के बड़े होटलों और लॉन में उपलब्ध सबसे विशाल पार्किंग व्यवस्थाओं में से एक बताया जा रहा है।
होटल प्रबंधन ने बताया कि ग्राहकों के लिए मेंबरशिप कार्ड की सुविधा भी शुरू की गई है। होटल का हरित वातावरण और आकर्षक गार्डन फोटोग्राफी के लिए भी लोगों की पसंदीदा जगह बन रहा है।
