Connect with us

गाजीपुर

भांवरकोल थाना समाधान दिवस में 15 शिकायतें, सात का मौके पर निस्तारण

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को सौंपी गईं आठ लंबित शिकायतें

भांवरकोल (गाजीपुर)। भांवरकोल थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष राजीव पांडेय की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए उनके निस्तारण की कार्रवाई की गई।

सात शिकायतों का तत्काल निस्तारण

समाधान दिवस में कुल 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से सात मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष आठ मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

संयुक्त टीम करेगी जांच

Advertisement

लंबित आठ मामलों में पांच राजस्व विभाग और तीन पुलिस विभाग से संबंधित हैं। इनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को लगाया गया है।

लेखपाल और कर्मचारी रहे मौजूद

इस दौरान तहसील के लेखपाल सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों का उद्देश्य फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध और उचित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page