Connect with us

आजमगढ़

एचएमपीएस में सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य समापन

Published

on

Loading...
Loading...

विभिन्न आयु वर्गों में देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को पदक व प्रमाण-पत्र से किया सम्मानित

आजमगढ़। हरिशचंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल (एचएमपीएस), सरायमंदराज, कार्तलपुर बाईपास में एक से छह अक्टूबर तक आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026 का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से पहुंचे तीरंदाजों ने अलग-अलग आयु वर्गों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में डॉ. एसके राय, डॉ. राजकुमार राय, डॉ. अजय राय, डॉ. नितिन सिंह, डॉ. बजरंग सिंह, डॉ. डीबी सिंह और डॉ. अमित सिंह सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति रिछारिया ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, टीम अधिकारियों, तकनीकी अधिकारियों और आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की सफल मेजबानी विद्यालय के लिए गौरव की बात है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों और युवा खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ आजमगढ़ को राष्ट्रीय खेल मंच पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इंडियन राउंड के अंडर-14 वर्ग में अमन, अभिनव, मयंक और योगेश की मेगा माइंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तोशाम की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 में अथर्व जायसवाल, अभय प्रताप और डिंकर की सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, वाराणसी की टीम तथा अंडर-19 में तिलक, आरव और विराज की देव गुरुकुल टीम विजेता रही।

Advertisement

रिकर्व वर्ग में अंडर-14 के अनंत गुप्ता, आलोक गुप्ता, प्रभात सिंह और प्रवीण सिंह, अंडर-17 के जयदीप रावत, अनुज शर्मा और आरव तथा अंडर-19 के एसवी नागुल प्रणव, ए. शिवा प्रणव और एस. पर्वेन्धन की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

कंपाउंड राउंड के अंडर-14 में कबीर, मनन, यथार्थ और श्लोक, अंडर-17 में सार्थक कौशिक, मंदीप और अमन तथा अंडर-19 में मिर्नाल सिन्हा, हिमांशु और प्रिंस की टीम स्वर्ण पदक विजेता रही।

समापन समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन और आयोजन समिति ने सभी टीमों एवं खिलाड़ियों को सफल प्रतियोगिता के लिए बधाई दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page