Connect with us

बलिया

जन सेवा से राष्ट्र सेवा: बलिया में भाजपा की भव्य ज्योति पदयात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन, शहीद पार्क में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा का समापन

बलिया। कलेक्ट्रेट स्थित बहुउद्देशीय सभागार में भाजपा की ओर से ‘सेवा ज्योति यात्रा- विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।

कलेक्ट्रेट से निकली सेवा ज्योति पदयात्रा

सभा के बाद कलेक्ट्रेट परिसर से ‘राष्ट्र की सेवा ज्योति पदयात्रा’ निकाली गई। यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। पदयात्रा शहीद पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।

गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

शहीद पार्क में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के वर्तमान व भावी प्रत्याशियों तथा उनके प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

इस दौरान विजय बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, नारद राय, राजधारी सिंह, बांसडीह विधायक केतकी सिंह, सुरजीत सिंह परमार, परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी और ग्रामीण कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page