Connect with us

गाजीपुर

दो दिवसीय बेसलाइन आकलन पूरा, अब नवंबर में होगी निपुण परीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

कक्षा एक और दो के करीब दो हजार छात्रों का हुआ मूल्यांकन, परिणाम के आधार पर तैयार होगी आगे की शिक्षण रणनीति

जमानियां। शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक और दो के छात्रों को निपुण बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘कैच अप कराओ, निपुण बनाओ’ अभियान के तहत मंगलवार को दो दिवसीय बेसलाइन आकलन पूरा हो गया। आकलन के माध्यम से छात्रों के वर्तमान अधिगम स्तर की स्थिति का पता लगाया गया, ताकि उनकी शैक्षणिक कमजोरियों को चिन्हित कर उसी के अनुरूप शिक्षण की रणनीति तैयार की जा सके।

जमानियां शिक्षा क्षेत्र में कुल 157 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें 105 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। कक्षा एक और दो के करीब दो हजार छात्रों का बेसलाइन मूल्यांकन कराया जाना है। मूल्यांकन प्रक्रिया खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम की निगरानी में संपन्न हुई।

अब 2 और 3 नवंबर को दोबारा निपुण आकलन कराया जाएगा। बेसलाइन और निपुण आकलन के परिणामों की तुलना कर यह पता लगाया जाएगा कि निर्धारित अवधि में छात्रों के सीखने और समझने के स्तर में कितना सुधार हुआ। परिणामों के आधार पर छात्रों की शैक्षणिक कमियों को दूर करने के लिए प्रभावी शिक्षण गतिविधियां और आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

Advertisement

बीईओ अशोक कुमार गौतम ने बताया कि शासन के निर्देश पर कक्षा एक और दो के छात्रों का दो दिवसीय बेसलाइन मूल्यांकन पूरा हो चुका है। इसके परिणामों के आधार पर छात्रों को निपुण बनाने के लिए आवश्यक शिक्षण रणनीति और कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page