Connect with us

भदोही

बंटवारे को लेकर 38 दिन से घर के बाहर बैठे युवक ने लगाया बदसलूकी का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

सैफ ने परिजनों पर धक्का देने और गाली-गलौज करने का लगाया आरोप, समझौते के अनुसार जमीन की नाप कराने की मांग

गोपीगंज। नगर के चुड़िहारी मोहाल में पुश्तैनी मकान और जमीन के बंटवारे को लेकर पिछले 38 दिनों से घर के बाहर बैठकर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगा रहे युवक ने मंगलवार को परिजनों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया। युवक का कहना है कि विरोध के दौरान परिवार के लोगों ने उसे धक्का देकर वहां से हटाने का प्रयास किया और गाली-गलौज की। मामले की सूचना उसने पीआरबी पुलिस को भी दी।

मरहूम सिकंदर अली के पुत्र सैफ के अनुसार, पुश्तैनी मकान और जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उसका आरोप है कि मंगलवार को जब वह अपने अधिकार के लिए घर के बाहर बैठा था, तभी परिवार के कुछ लोगों ने उसके साथ बदसलूकी की और उसे वहां से हटाने का प्रयास किया।

सैफ ने बताया कि 5 सितंबर को थाने में लिखित समझौता हुआ था। इसमें राजस्व अधिकारियों द्वारा जमीन की नाप कराकर सभी पक्षों के हिस्से अलग किए जाने पर सहमति बनी थी। उनका कहना है कि समझौते के बावजूद अभी तक जमीन की नाप नहीं हो सकी है, जिससे विवाद का समाधान नहीं हो पा रहा है।

सैफ का कहना है कि वह किसी तरह का विवाद नहीं चाहता, बल्कि अपने पुश्तैनी घर और जमीन में कानून के अनुसार हिस्सा चाहता है। उसने आरोप लगाया कि राजस्व टीम पर दबाव होने के कारण मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

Advertisement

पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि थाने में हुए समझौते के अनुसार राजस्व टीम भेजकर जमीन की नाप कराई जाए और लंबे समय से चले आ रहे विवाद का नियमानुसार समाधान कराया जाए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page