भदोही
कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक
मंडल अध्यक्षों संग पूर्व विधायक ने बनाई रणनीति
मर्यादपट्टी से शुरू होकर श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में समाप्त होगी यात्रा, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी पर जोर
भदोही। आगामी कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सुरियावां में भाजपा की बैठक हुई। इसमें पूर्व विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी के साथ छहों मंडलों के अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में यात्रा को सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कलश यात्रा के मार्ग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के साथ कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय से पूरी करने पर जोर दिया।
बताया गया कि कलश यात्रा भदोही के मर्यादपट्टी से शुरू होकर श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में समाप्त होगी। बैठक में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
पूर्व विधायक ने सभी पदाधिकारियों से आपसी तालमेल के साथ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने और आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से यात्रा को भव्य स्वरूप दिया जाएगा।
बैठक में मंडल अध्यक्ष स्वरूपा बिंद, दीपक पाठक, फूलचंद पंकज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
