गाजीपुर
एंबेसडर बने दिलीप चौबे, 1.50 करोड़ के रैंक चेक और लंदन ट्रिप से सम्मानित
खलीलपुर (बरहां) गांव में खुशी की लहर, चाचा रमेश चौबे ने मिठाई बांटकर जताई खुशी
सादात, गाजीपुर। सादात ब्लॉक के खलीलपुर ग्रामसभा निवासी दिलीप चौबे उर्फ बम-बम ने एस्क्लेपियस वेलनेस (AWPL) से जुड़कर एंबेसडर का खिताब हासिल किया है। उनकी उपलब्धि पर उन्हें 1 करोड़ 50 लाख रुपये का रैंक चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें लंदन ट्रिप के लिए भी योग्य घोषित किया गया है।

गांव में खुशी का माहौल
दिलीप चौबे की उपलब्धि की जानकारी मिलते ही खलीलपुर (बरहां) गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके चाचा रमेश चौबे ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। बड़े पिता तहसीलदार चौबे और पिता ओमप्रकाश चौबे सहित पूरे परिवार ने उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे परिवार और गांव के लिए गौरव का क्षण बताया।
मेहनत और लगन को बताया सफलता का आधार
परिजनों के अनुसार दिलीप चौबे का लोगों के प्रति सम्मानपूर्ण व्यवहार, मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच उनकी सफलता की प्रमुख वजह है। उनकी उपलब्धि से गांव के युवाओं में भी उत्साह है। दिलीप से जुड़े बच्चों और छात्रों ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण प्रतिभाएं मेहनत और समर्पण के बल पर किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं।
कंपनी के पदाधिकारियों के प्रति जताया आभार
दिलीप चौबे ने अपनी सफलता में कंपनी के सीईओ एवं एमडी संजीव कुमार की सकारात्मक सोच और आयुर्वेदिक उत्पादों की गुणवत्ता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने ब्रांड एंबेसडर महिपाल सिंह के प्रयास, मेहनत और मार्गदर्शन को भी अपनी सफलता में अहम योगदान बताया।
सम्मान से संबंधित पोस्टर में भी दिलीप चौबे को एंबेसडर के रूप में क्वालीफाई करने पर बधाई दी गई है। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और सहयोगियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
