Connect with us

वाराणसी

प्रगति पथ फाउंडेशन की महासचिव नीलम पटेल को SVRI Forum 2026 में विशेष आमंत्रण

Published

on

Loading...
Loading...

महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा की रोकथाम पर अंतरराष्ट्रीय मंच में करेंगी सहभागिता

वाराणसी (जयदेश)। प्रगति पथ फाउंडेशन की महासचिव नीलम पटेल को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हिंसा तथा लैंगिक आधारित हिंसा की रोकथाम पर आयोजित SVRI Forum 2026 में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय आयोजन 5 से 9 अक्टूबर तक बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित हो रहा है।

Loading...

वैश्विक मंच पर साझा होंगे जमीनी अनुभव

SVRI Forum शोध, अनुभवों और प्रमाण आधारित समाधानों के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ हिंसा की रोकथाम के लिए सामाजिक संगठनों, शोधकर्ताओं, विशेषज्ञों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को साझा मंच प्रदान करता है। नीलम पटेल की सहभागिता से भारत में जमीनी स्तर पर किए जा रहे सामाजिक कार्यों और अनुभवों को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।

संस्था ने बताया महत्वपूर्ण उपलब्धि

प्रगति पथ फाउंडेशन ने नीलम पटेल के आमंत्रण को संस्था के सामाजिक कार्यों और महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, अधिकार व गरिमा के लिए किए जा रहे प्रयासों की अंतरराष्ट्रीय पहचान बताया। संस्था के अनुसार यह उपलब्धि सामाजिक बदलाव के प्रयासों को और मजबूत करने की प्रेरणा देगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page