वाराणसी
‘वडनगर से काशी’ बाइक यात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बदला भारत का चेहरा : पंकज चौधरी
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘वडनगर-काशी मोटरसाइकिल यात्रा’ के सफल समापन पर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने यात्रा में शामिल युवाओं के साहस और निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण मार्ग के बावजूद कार्यकर्ताओं ने संकल्प के साथ यात्रा को सफल बनाया।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना
पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है। उनके नेतृत्व में भारत की तस्वीर बदली है और देश वैश्विक स्तर पर मजबूत हुआ है। उन्होंने गरीबों के उत्थान, देश की साख मजबूत करने और सेना के जवानों के सम्मान को बढ़ाने की दिशा में हुए कार्यों का भी उल्लेख किया।
दस रूट इंचार्ज सम्मानित
प्रदेश अध्यक्ष ने यात्रा के 10 प्रमुख रूट इंचार्जों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इनमें ध्रुविन भाई पटेल, नितिन सिंह बर्ड, श्रेयष भाई पटेल, कुलदीप बारोट, केतु पटेल, जयदेव सिंह सोलंकी, हर्पाल सिंह सिसौदिया, प्रतापभाल पिंडारिया, हिमांशु गोरानिया और कल्पेश अहीर शामिल रहे। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
